Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड मे हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, बर्फबारी से 31 सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति भी बाधित – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
 
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 29 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 31 जनवरी को फिर बदलाव हो सकता है।
 
31 मार्ग अब भी बंद
बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेश में दो बार्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग समेत कुल 31 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा असर देहरादून जिले में है, जहां एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में दो बार्डर रोड और तीन ग्रामीण मार्ग, टिहरी में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
 
गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद
शुक्रवार की बर्फबारी के बाद गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी नहीं खुल सका। यमुनोत्री हाईवे रविवार को 52 घंटे बाद खोला गया। गढ़वाल क्षेत्र के 20 से ज्यादा ग्रामीण मार्ग बंद हैं और कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। मौसम साफ होने पर प्रशासन सड़कें खोलने और बिजली बहाल करने में जुटा रहा।

Post Views: 2

Post navigation

Exit mobile version