पहाड़ों में आज हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का अलर्ट जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वहीं, मैदानी जिलों में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।
आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 3 और 4 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 5 जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं 6 और 7 जनवरी को मौसम के फिर से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
उधर, गुरुवार को मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिनभर ठंड का असर बना रहा और लोग ठिठुरते नजर आए।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

1 hour ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago