देहरादून। आबकारी विभाग ने नकली सरकारी सप्लाई का भास देकर शराब बेचने वाले एक तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। देर रात कवाली रोड इलाके में छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने 10 पेटी शराब जब्त की, जिन पर “For Sale in Defence Only” और आर्मी का फर्जी लेबल चिपका हुआ था।
जांच आगे बढ़ाई गई तो सुबह अधोईवाला में एक मकान को गुप्त गोदाम पाए जाने पर वहां से 13 और पेटियाँ बरामद हुईं , उन सभी पर वही नकली सैन्य लेबल थे। कुल मिलाकर 23 पेटियां जब्त की गईं।
आबकारी विभाग के अनुसार, शराब असली थी, लेकिन उन पर लगाए गए सैन्य लेबल पूरी तरह फर्जी थे। पुष्टि हुई है कि तस्कर यूपी के मेरठ सहित आसपास के इलाकों से शराब मंगाते थे और देहरादून में शादी-पार्टी व अन्य आयोजनों में उच्च दामों पर बेचते थे।
इस छापेमारी में वकील अहमद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी नेटवर्क की तहकीकात जारी है। विभाग को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय रहा है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट ने कहा कि शिकायतों और खुफिया सूचना पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने तस्करी के खिलाफ सख्ती का भरोसा दिलाया है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…