देहरादून। उत्तराखंड में शराब पीने वालों को 15 दिसंबर से जेब पर बड़ा असर महसूस होने वाला है। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति 2025–26 में बड़ा बदलाव करते हुए एक्साइज ड्यूटी पर फिर से 12 फीसदी वैट लागू करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य में शराब की कीमतें 40 से 100 रुपये तक बढ़ जाएंगी।
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद नई दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय कर दी गई है। विभाग ने वैट लागू करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था, इसलिए नई दरें 15 दिसंबर से लागू होंगी।
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025–26 की नीति बनाते समय एक्साइज ड्यूटी से वैट हटा दिया गया था। तब विभाग का तर्क था कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में एक्साइज ड्यूटी पर वैट नहीं लगता, इसलिए उत्तराखंड की नीति को भी प्रतिस्पर्धी बनाया जाए और अवैध शराब की तस्करी रोकी जा सके।
लेकिन वित्त विभाग ने इस फैसले पर कड़ा आपत्ति जताई। विभाग की आपत्ति के बाद सरकार ने वैट को फिर से जोड़ने का निर्णय लिया।
कीमतों में इतनी बढ़ोतरी
नई दरों के लागू होने के बाद अब कंट्री मेड इंग्लिश शराब के पव्वे पर 10 रुपये बढ़ेंगे।बोतलों पर 40 रुपये तक कीमत बढ़ जाएगी।विदेशी शराब की बोतलों के दाम 100 रुपये तक बढ़ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार पहले ही उत्तराखंड में शराब के दाम हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक हैं। ऐसे में वैट जुड़ने से कीमतें और बढ़ जाएंगी।
Post Views: 4
Post navigation
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…