समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त

180 दिन से लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें एक माह में निस्तारित करने के निर्देश, बुजुर्गों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था
देहरादून- गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान आयुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों तथा विभागीय स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कतिपय शिकायतें 180 दिनों से अधिक समय से लंबित पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर ऐसी सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा।
बुजुर्ग फरियादियों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी स्वास्थ्य जांचसमाधान दिवस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग फरियादियों के पहुंचने का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादी अपनी बारी की प्रतीक्षा के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ भी प्राप्त कर सकें।
सड़क, सुरक्षा दीवार और आपदा से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाईखत कोरू विकास समिति के अध्यक्ष ने कालसी विकासखंड में लंबे समय से स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न होने की शिकायत की। इस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम प्रधान बड़ासी ग्रांट ने सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने तथा नदी के पानी का बहाव आबादी क्षेत्र की ओर होने से संभावित नुकसान की आशंका जताई। आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को मौके की जांच कर सौंग नदी तट पर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को जांच कर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में बरसात का पानी घरों में घुसने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
कालसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत सलगा के अंतर्गत डेगडा खंड में भारी वर्षा से पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत रखी। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपदा मद में तत्काल आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आराघर निवासी मंचल बाला द्वारा पिछले वर्ष वर्षा से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए अहेतुक सहायता नहीं मिलने की शिकायत पर तहसीलदार को मौका मुआयना कर एसडीआरएफ मानकों के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया।
मार्ग अवरुद्ध करने और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देशडांडा लखौंड वार्ड संख्या-60 के निवासियों ने सहस्रधारा रोड से डिफेंस कॉलोनी एन्क्लेव संपर्क मार्ग पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सात फीट ऊंचे दो पिलर खड़े कर लोहे के गाटर डालकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की। इससे स्कूल बस, वैन, एंबुलेंस तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन में परेशानी हो रही है। आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरिपुर कलां क्षेत्र के वार्ड संख्या-41 में भवनों से निकलने वाले वर्षा जल को सीवर लाइन से जोड़ने के कारण सीवर का पानी घरों में भरने की शिकायत पर नगर निगम को पूरे नगर क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
धोखाधड़ी और मुआवजे से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई के निर्देशआईटी पार्क निवासी मनमोहन सकलानी ने मकान खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लिखित एग्रीमेंट के आधार पर मकान खरीदने के लिए मकान मालिक को 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन अब मकान मालिक रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा है और धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है। आयुक्त ने एसडीएम को मामले की जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।
68 वर्षीय प्रेम सिंह बिष्ट ने शिकायत की कि उनका दामाद मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनके साथ मारपीट एवं धमकी दे रहा है तथा उन्हें उनके ही घर से बेघर करने का प्रयास कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयुक्त ने एसपी सिटी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ऋषिकेश में आईएसबीटी से चंद्रभागा पुल तक सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं दुकानों का वर्ष 2007 से मुआवजा लंबित होने की शिकायत पर ओसी डीएलआरसी को मामले की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत कावाखेड़ा से कांदोई भरम तक छह किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही आवागमन की समस्या पर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कौलागढ़ में भारी वर्षा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।
वहीं, शुभव व्यास द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के अंत में गढ़वाल आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को जिला मुख्यालय तक न आने दें और उनका निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जगदीश पंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

9 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

9 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

9 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

9 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

13 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

13 hours ago