सीएम धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा—“स्वदेशी अपनाना सिर्फ आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। जब हम अपने देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।”
उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम-पटिकाएं अवश्य लगाएं। मुख्यमंत्री ने खुद भी बाजार में दुकानों पर ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को मजबूत बनाओ’ के स्टीकर लगाए और लोगों से त्योहारों व दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्प अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन, युवा और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” के नारों के साथ अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…