Categories: hindiUttarakhand

Lok sabha election 2024 उत्तराखंड में 'इंडिया' को एकजुट करने की कांग्रेस की पहल, जानिए प्लानिंग – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड की पांच सीटों पर किस तरह भाजपा को चुनावी चुनौती दी जाए, इसके लिए कांग्रेस भवन में मंगलवार को रणनीति तैयार की गई। ये बैठक कांग्रेस की ओर से बुलाई गई थी, जिसमें कांग्रेस चीफ करन माहरा ने विपक्षी दलों के साथ बैठक की अध्यक्ष्ता बैठक में समाजवादी पार्टी, सीपीआइ समेत तमाम विपक्षी दल के नेता मौजूद रहे।इस दौरान एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर जोर दिया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने कहा कि 2024 में मोदी और भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए विपक्ष एकजुट हो चुका है। इसके लिए सभी दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। जिसके लिए रणनीति तैयार की गई है। उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में पांच लोकसभा की सीटें हैं। टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोडा़ और उधमसिंह नगर। हरिद्वार छोड़कर बाकि किसी भी सीट पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा दूसरे सियासी दलों का ज्यादा असर नहीं है। हरिद्वार की बात करें तो हरिद्वार में भी बहुजन समाज पार्टी का देहात क्षेत्र में प्रभाव नजर आता है।समाजवादी पार्टी समेत दूसरे सियासी दलों का किसी लोकसभा सीट पर ज्यादा असर तो नहीं है। लेकिन यदि विपक्षी दल एक होकर प्रत्याशी मैदान में उतारते हैं तो इसका असर चुनाव पर पड़ सकता है। ऐेसें इंडिया गठबंधन की कोशिश है कि उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन मिलकर एकजुट होकर चुनाव लड़े। हालांकि ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि जो दूसरे सियासी दल हैं क्या वे कांग्रेस को समर्थन करते हैं या नहीं। माना जा रहा है कि कांग्रेस के अलावा किसी दूसरे सियासी दल के पास उत्तराखंड में चुनाव लड़ने और लड़ाने का मजबूत आधार नहीं है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

5 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago