लोकसभा चुनाव- कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी के “मौन” को बनाया चुनावी हथियार

लोक चुनाव 2024- कोविड, गोद लिए गांव समेत कई मुद्दों पर भाजपा उम्मीदवार को घेरा
राजशाही को चुनौती देने के लिए टिकट की दावेदारी की – गरिमा मेहरा दसौनी
कांग्रेस की प्रवक्ता ने टिहरी से भाजपा उम्मीदवार को दी चुनौती
देहरादून। टिहरी की सांसद व भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह के “मौन” पर कांग्रेस ने करारे प्रहार कर लोकसभा को जंग को रोचक बना दिया। कांग्रेस ने सिलसिलेवार कई मुद्दे उठाते हुए भाजपा की टिहरी उम्मीदवार को कठघरे में खड़ा कर दिया। टिहरी से कांग्रेस टिकट की दावेदारी का ऐलान करते हुए पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कोविड समेत कई मुद्दों पर रानी से जमकर सवाल कर डाले। यही नहीं, उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने टिहरी लोकसभा संसदीय सीट से ताल भी ठोक दी है।
दसौनी ने कहा कि वर्तमान मे श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी से सांसद है, लेकिन बार-बार सांसद चुने जाने के बावजूद टिहरी का विकास तो छोड़िए टिहरी की जनता को रानी साहिबा के दर्शन तक दुर्लभ हो गए। दसौनी ने कहा कि सांसद से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जिस गांव को गोद लिया था उस गांव के क्या हाल है? सांसद महोदया ने कोविड काल में अपने टिहरी संसदीय क्षेत्र के आम जन की कितनी मदद की ?रानी साहिबा कृपया सांसद विकास निधि पर एक श्वेत पत्र जारी कर यह बताने का कष्ट करें कि आपने जनता का पैसा कहाँ कहाँ और किन किन योजनाओं पर खर्च किया?
टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याओं विशेष रूप से वे परिवार जो पूर्ण डूब क्षेत्र मे है, उनको जमीन के बदले मिलने वाली जमीन का हक आपकी सरकार ने छीना तब आप मौन क्यों रही? टिहरी बांध झील के चारों तरफ़ के वे गांव जिनमें झील के जल स्तर घटने बढ़ने के कारण दरारें आ गई थी और वे अभी भी खतरे की जद में जी रहे है, आपने क्यों नही इन ग्रामों का दौरा कर इनकी समस्या को सुना? और इन आंशिक डूब क्षेत्र के गांव का अब तक पुनर्वास क्यो नही हुआ? उतरकाशी मे अनुसूचितजाति की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ तब भी आप चुप रहीं। क्यों?प्रतापनगर टिहरी में गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। टिहरी उत्तरकाशी जिले के अस्पताल डाक्टरो, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहें है, आपने कभी इस ओर ध्यान क्यों नही दिया?
बेरोजगारो युवाओं की रोजगार की मांग , आंगनवाड़ी, आशा ,कार्यकर्ताओं की मांग पर आपने क्यो ध्यान नहीं दिया?टिहरी बांध के ऊपर से चोबिसो घण्टे आवाजाही की मांग जनता लगातार करती रहीं है । आपने लोकसभा मे इस जनहित के सरोकार पर सवाल क्यों नही किया?आपकी भाजपा की सरकार में जनता महंगाई का बोझ झेलती रही है, आपने प्रश्नकाल मे सवाल क्यों नही उठाया?व्यापारी वर्ग अनियंत्रित GST की मार झेलता रहा , उनका व्यापार ऑन लाइन खरीदी से परेशान है, व्यापार ठप है, आप और आपकी डबल इंजन सरकार ने क्यो नही व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया?
कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन OPS की मांग को लेकर आंदोलित रहा पर आपने उनका समर्थन नहीं किया ना ही आपकी डबल इंजन सरकार ने OPS लागु की क्यो? पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अमर शहीद श्रीदेवसुमन जी के नाम को चिरस्मणीय रखने के लिए श्री देवसुमन राज्य स्तरीय विश्व विद्यालय चम्बा में स्थापित किया, किंतु आपकी डबल इंजन सरकार ने इसका कैंपस ऋषिकेश स्थापित कर चंबा को नख दंत विहीन कर दिया आप चुपचाप देखती रहीं क्यों?
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चम्बा के रानीचौरी मे औधानिकी एवम वानिकी विश्व विद्यालय की स्थापना की किंतु भाजपा की निशंक सरकार ने इसका कैंपस भी पौड़ी के भरसार में स्थापित कर दिया तब भी आपने कोई आवाज नहीं उठाई ऐसा क्यों?टिहरी बांध परियोजना की कंपनी टीएचडीसी मे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न देकर अनेकों अन्य प्रदेश के युवकों को रोज़गार दिया गया पर आपने अपनी चुप्पी नही तोड़ी। पूर्व में हरीश रावत की कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर, थौलधार को OBC का दर्जा दिया था, तब आपके केन्द्रीय नेताओं ने वादा किया था कि हम इन्हें केन्द्रीय OBC की श्रेणी मे लायेंगे किंतु आपनी कोई पैरवी नहीं की।
पूरे प्रदेश मे सड़क, बिजली और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बाहरी कंपनियों को ठेके दिए गए स्थानीय ठेकेदार जूझते रहें उन्हे काम नही मिला पर आप चुप रही क्यो? सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को वर्ष 2022/23की राशन का ढुलान किराया क्यों नही दिया गया? इसमें भी विभेद किया गया?
दसौनी ने कहा कि पिछले कई सालों से टिहरी की जनता एक कर्मठ और समर्पित जनप्रतिनिधि के लिए तरस रही है ऐसे में उन्होंने टिहरी से राजशाही को चुनौती देने के लिए ताल ठोकने का इरादा किया है और कहा यदि उनके प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को यह सही लगता है तो वह टिहरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

8 minutes ago

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

9 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago