Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में Love Jihad : अफजल ने राहुल बनकर नाबालिग को फंसाया, ऐसे खुला भेद…. – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर । सितारगंज के सरकड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने लव जिहाद से जुड़ा एक मामला दर्ज किया है। युवती ने एक मुस्लिम युवक और उसके परिजनों पर जबरदस्ती इस्लाम कबूलने और निकाह का दबाव डालने का आरोप लगाया है।पुलिस इंचार्ज एसपी सिंह के अनुसार युवती ने तहरीर में लिखा है कि चार साल पहले जब वो नाबालिग थी तब उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी, राहुल ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए कहा तो 27 नवंबर 2023 को राहुल ने उसे अपने भाई के घर बुलाया जहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका नाम राहुल नही बल्कि अफजाल है।युवती के अनुसार जब वो वहां से जाने लगी तो कमरा बंद करके अफजाल ने अपने भाई इकरार पिता अबरार और मां के जरिए इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव डालना शुरू किया। पीड़िता ने बताया कि कई घंटो की बहस के बाद वो जैसे तैसे वहां से बाहर निकली।पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद उसका मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और अफजाल के ऊपर पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

26 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

32 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago