मंगलौर हाईवे पर प्रेमी-प्रेमिका विवाद हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुवार को मंगलौर हाईवे पर एक प्रेमी-प्रेमिका विवाद अचानक हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जिससे हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना तब हुई जब युवती अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी हुई थी और बीच सड़क पर उसका भाई उन्हें रोकने आया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती का भाई उनके प्रेम संबंध का विरोध कर रहा था। विवाद के दौरान गुस्साए प्रेमी ने सड़क किनारे रखी ईंट उठाकर खुद के सिर पर वार कर लिया। युवक खून से लथपथ हो गया और युवती लगातार चिल्लाती रही — “भैया उसे छोड़ दो!” इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ में युवती के भाई ने बताया कि उनकी बहन का युवक से पिछले तीन साल से संबंध चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक या तो शादी करे या बहन का पीछा छोड़े।
पुलिस के अनुसार, झगड़े में दोनों युवकों को चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks