देहरादून। एक मई 2026 से उत्तराखंड में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। जहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि की गई है, वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
देहरादून में कमर्शियल (19 किलो) एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर लगभग ₹3,124 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें करीब ₹993 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं घरेलू (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत ₹932 पर स्थिर बनी हुई है।
अन्य जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा और बागेश्वर में घरेलू सिलेंडर ₹950.50 में मिल रहा है, जबकि उधम सिंह नगर में इसकी कीमत ₹942.00 तय की गई है।
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और चाय की दुकानों पर पड़ेगा। लागत बढ़ने के कारण खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मूल्य वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत है, लेकिन व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

46 minutes ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

2 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

3 hours ago