by cradminApril 14, 2026April 14, 2026
Share0
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं विश्व की सुख-शांति की कामना की।
मंदिर के सेवादार गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का मंदिर में आगमन प्रातः 11:30 बजे निर्धारित था, किंतु उनका काफिला लगभग 12:10 बजे मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में श्री शुभम गोस्वामी द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया, जबकि श्री संयम गोस्वामी ने उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से अवगत कराया।
इस दौरान आचार्य विजेंद्र थपलियाल ने प्रधानमंत्री को संकल्प कराते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के उपरांत प्रधानमंत्री ने मंदिर के महंत आदरणीय रमन प्रसाद गोस्वामी जी एवं माता हेमलता गोस्वामी जी से भेंट की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंदिर में आकर उन्हें गहन आध्यात्मिक शांति एवं अद्भुत ऊर्जा का अनुभव हुआ, और यहां बिताए गए क्षण उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।
गौरव कुमार ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…