haridwar news : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से हरिद्वार की आस्था से जुड़ा मां मनसा देवी क्षेत्र अब और अधिक सुरक्षित और संरक्षित होने जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी, कि मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भूस्खलन की समस्या के चलते श्रद्धालुओं को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए भारत सरकार को मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, क्योंकि यह इलाका राजाजी नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है।
क्षेत्र का संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
अब नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई विभाग मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करेगा। डीएम मयूर दीक्षित ने विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय सीमा में इसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी हरिद्वार की पहचान हैं, इसलिए इस क्षेत्र का संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सिमरन बिंजोला
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…