देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में आयोजित किए जा रहे “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत तृतीय नवरात्र पर गोविंदगढ़ स्थित जय सियाराम मंदिर में भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
तृतीय नवरात्र, माँ चंद्रघंटा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की आराधना करते हुए अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने माँ शक्ति से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सनातन संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है, इसी उद्देश्य से संस्था विभिन्न स्थानों पर “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, कविता आहूजा, वंदना बमराड़ा, विनीता जोशी, सुनीता पंवार, हेमा पंत, रूपा उपाध्याय, शैली चांदना, तृप्ति सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस दौरान संस्था द्वारा मंदिर की कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से सभी के कल्याण की कामना की।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…