Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में खत्म हो गया मदरसा बोर्ड, धामी सरकार का बड़ा एक्शन – myuttarakhandnews.com

देहरादूनः उत्तराखंड की धामी सरकार ने सूबे से मरदसा बोर्ड को समाप्त कर दिया है. सरकार ने मदरसा बोर्ड की जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है. इसकी अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है. प्राधिकरण में अध्यक्ष समेत नौ सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं. दो पदेन सदस्य और एक पदेन सदस्य सचिव की भी नियुक्ति हुई है. प्रोफेसर (से ॰)सुरजीत सिंह गांधी को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए हैं. बता दें कि सुरजीत सिंह गांधी बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में प्रोफेसर हैं. प्राधिकरण की नई टीम ही अब सिलेबस तैयार करेगी.
अल्पसंख्यक मंत्रालय के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड समाप्त करने की घोषणा की थी. साथ ही यह स्पष्ट किया गया था कि जुलाई 2026 से राज्य की सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थाओं को इस नए प्राधिकरण के अंब्रेला के अंतर्गत लाया जाएगा और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से कराई जाएगी. डॉ. पराग ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गठित इस प्राधिकरण में विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षाविदों को शामिल किया गया है, जो अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम तैयार करेंगे.उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था को लेकर धामी सरकार ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है. राज्य सरकार जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने जा रही है. इसके स्थान पर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है, जो अब राज्य की सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थाओं के लिए पाठ्यक्रम (सिलेबस) और शिक्षा की दिशा तय करेगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…

1 minute ago

Meeting held on operation of Nursing Courses at private universities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…

3 minutes ago

‘VoW@VIRASAT’ Dehradun to be held on 30 Oct

By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili  Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…

14 minutes ago

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…

45 minutes ago

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

4 hours ago