Advertisement
देहरादून: खेल निदेशालय देहरादून में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की ।
बैठक में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में प्रस्तावित खेल महाकुंभ 2024 के आयोजन और तैयारी के संबंध में सभी जनपदों के जिला अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा 4 अक्टूबर से प्रदेश में खेल महाकुंभ का शुभारंभ होगा , जिसकी शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा , इसी प्रकार न्याय पंचायत स्तर के बाद विकासखंड स्तर के खेल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक इसी क्रम में जनपद स्तर के खेल 16 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक और राज्य स्तर के खेल 15 दिसंबर से शुरू करने के समस्त जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल महाकुंभ में 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभा कर सकते हैं । साथी ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह हमारे मुख्यमंत्री उदयीमान और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी खिलाड़ियों के लिए भी सुनहरा अवसर है और इसके अतिरिक्त इस खेल महाकुंभ में उत्तत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों समेत प्रदेश के सभी विद्यालयों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभा कर सकते हैं ।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार समेत मेडल और प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही सबसे ज्यादा मैडल लाने वाले जनपद के जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल महाकुंभ में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।साथी ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अपना “हुनर ए जोहर” दिखाने का यह सुनहरा अवसर है और निश्चित ही प्रदेश के खिलाड़ी खेल महाकुंभ से आर्थिक रूप से तो सशक्त होंगे ही साथ ही उनकी खेल क्षमताएं भी विकसित होंगी और सुनहरा भविष्य भी बनेगा।
इस अवसर पर समस्त जिलों के जिलाधिकारी , विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ,निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर ,अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ,संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण एव खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…