महंत बालकनाथ योगी ने श्री दरबार साहिब में महाराज से की शिष्टाचार भेंट





देहरादून। महंत बालकनाथ योगी जी ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दर्शन किए। महाराज ने श्री दरबार साहिब की परम्परानुसार शॉल पहनाकर महंत बालकनाथ योगी का स्वागत किया। दोनों महानुभावों नें शिक्षा व स्वास्थ्य सहित कई विषयों पर चर्चा की। महंत बालकनाथ योगी ने महाराज के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा क्रमशः समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा एवं सराहना की।
महंत बालकनाथ योगी वर्तमान में श्री बाबा मस्तनाथ मठ में गद्दीनशीन हैं। इसके साथ- साथ वे बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर के कुलाधिपति भी है वे अलवर से लोकसभा सांसद तथा राजस्थान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago