मंत्री ने दिये राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ- साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह राजकीय अभिलेखागार के भवन की मरम्मत, शौचालयों की साफ- सफाई और वहां रखे अभिलेखों के संरक्षण व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कमचारियों का ब्यौरा भी तलब किया है। संस्कृति मंत्री महाराज ने अधिकारियों को नैनीताल स्थित रामगढ़ में किसी व्यक्ति के पास महत्वपूर्ण अभिलेखों के होने की जानकारी देते हुए उन्हें भी संरक्षित करने के निर्देश दिये हैं।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ संस्कृति विभाग के सचिव/महानिदेशक हरीश चंद्र सेमवाल, राजकीय अभिलेखागार के सहायक निदेशक एवं प्रभारी वीरेंद्र नारायण सिंह, तकनीकी सहायक (इतिहास) मनोज आदि अधिकारी उपस्थित थे।
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…