*विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है: महाराज*

 
*विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है: महाराज*
 
*फरीदाबाद की चुनावी सभा में गरजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री*
 
देहरादून/फरीदाबाद। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन जैसी बड़ी योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। हरियाणा में पूर्व की भांति डबल इंजन की सरकार में जिस प्रकार से लोक कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी और राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। उसे देखते हुए हमें एक बार पुनः विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अधिक ताकत देकर सनातन विरोधियों को करारा जवाब देना।
 
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने सोमवार को फरीदाबाद सैक्टर-10 स्थित एक होटल के परिसर में फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के समर्थन में आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर 2024 को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान सरकार ने देश हित में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इनमें सबसे महत्वपूर्ण लखपति दीदी योजना है। इस योजना के तहत अब तक देश भर में 2.47 करोड़ से अधिक लखपति दीदियों का नामांकन हो चुका है, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक है।
 
कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने पहले 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान तीन लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 25,000 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने अनेक लोक कल्याणकारी कार्य किये हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा सरकार की एक बड़ी पहल है। इसका मकसद राज्य के सबसे गरीब परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाना है। इस योजना के तहत, इन परिवारों की आय कम से कम 1,80,000 रुपये प्रति वर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए, इन परिवारों को कौशल विकास, स्वरोज़गार, और रोज़गार सृजन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी प्रकार कन्यादान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य के औद्योगिक और कमर्शियल संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों की बेटियां की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत ऐसे परिवार जहां सिर्फ लड़कियां हैं, उन्हें हर महीने 300 रुपये की पेंशन दी जाती है।
 
श्री महाराज ने कहा कि हरियाणा सरकार डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनकरण योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जनजाति और टपरीवास जाति के लोगों को उनके पुराने घरों की मरम्मत के लिए 80,000 रुपये तक की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसी प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्य चलते रहें इसके लिए एक बार फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बेहद जरूरी है। फरीदाबाद की जनता का आह्वान करते हुए उन्होंने फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को विजय बनाना का भी अपील की।
 
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के साथ-साथ अनेक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहे हैं। बतौर विधायक और कैबिनेट मंत्री रहते उन्होंने फरीदाबाद को 115 करोड के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ-साथ फरीदाबाद में 2000 करोड से भी अधिक के प्रौजेक्ट प्रारम्भ करवाये। जिनमें से कुछ पूरे भी हो चुके हैं। उनकी लोकप्रियता, सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनः उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इसलिए मेरा अनुरोध कि उनकी योग्यता और क्षेत्र के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए फिर से उन्हें विजय बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूती प्रदान करें।
 
*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

3 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

3 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

3 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

3 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

7 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

7 hours ago