महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया
बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग
नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद को 14 करोड़ 77 लाख की 10 विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ साथ नंदा देवी मेले को राजकीय मेला भी घोषित किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद की 14 करोड़ 77 लाख 03 हजार की 10 विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ नंदा देवी मेले में मां नंदा और सुनंदा के दर्शन करते हुए लोगों की मांग पर नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने बूथ नं 91, नैनीताल क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मान की बात” कार्यक्रम में भी प्रतिभागी किया।

महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की 793.38 लाख की लागत की 6 योजनाओं और सिंचाई विभाग की 683.65 लाख की लागत की 4 योजनाओं का शिलान्यास कर जनपद को 1477.03 लाख की धनराशि की कुल 10 योजनाओं का तोहफा दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

3 hours ago