*महाराज ने पोखड़ा विकासखंड को 5 करोड़ 17 लाख की विकास योजनाओं की सौगात दी*

*महाराज ने पोखड़ा विकासखंड को 5 करोड़ 17 लाख की विकास योजनाओं की सौगात दी*
 
*महाराजा अग्रसेन हिमालय विश्वविद्यालय छात्रावास भवन का भी किया लोकार्पण*
 
पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन अपनी विधानसभा के विकासखंड पोखड़ा में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और पंचायत विभाग से संबंधित 5 करोड़ 17 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
 
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को विकासखंड पोखड़ा में महाराजा अग्रसेन हिमालय विश्वविद्यालय छात्रावास भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ उबोट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सड़क, सिंचाई, शिक्षा और पंचायत विभाग से संबंधित 5 करोड़ 17 लाख से भी अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय कैंपस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्किल इंडिया मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अमृत योजना, डिजिटल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्यमान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने वर्तमान भारत की तस्वीर बदल दी है। वहीं उनके मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का निरंतर विकास हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश में लगातार पर्यटन बढ़ रहा है।
 
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भी सड़कों, पंचायत भवनों, सिंचाई योजनाओं सहित शिक्षा, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा के उबोट में तिलखोली में 64.21 लाख की लागत की भू-कटाव योजना, ग्राम पंचायत किमगड़ी में 64.80 लाख की मछलाड नदी से बाढ सुरक्षा योजना 168.37 लाख की लागत के संगलाकोटी-भेडगांव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण और 48.25 लाख
 
की धनराशि से वार्षिक अनुरक्षण मद के अन्तर्गत दमदेवल-गडरी मोटर मार्ग के कि0मी0 1,2,3 में नवीनीकरण कार्य के अलावा जीआईसी सकनोलीखाल में 47.19 लाख की लागत से स्वीकृत कला एवं शिल्प कक्ष तथा पुस्तकालय कक्ष निर्माण, 24.75 लाख की धनराशि से जीएचएसएच पालीधार में बनने वाले पुस्तकालय कक्ष के कार्य, 24.75 लाख से जीआईसी सकनोलीखाल में बनने वाले पुस्तकालय कक्ष के कार्य और ग्राम पंचायत मसमोली में 10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास करने के साथ-साथ विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत रा०उ०मा०वि० पालीधार में 24.75 लाख की लागत से बने 01 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष कार्य और विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बीणाधार, सेडियाधार, पोखड़ा व बीणा मल्ली में 40.00 लाख से निर्मित 04 पंचायत भवनों का लोकार्पण भी किया।
 
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ‌वाल विश्वविद्यालय के चांसलर शिव कुमार गुप्ता, प्र. चासलर संजीव त्यागी,डा. गगनेश त्यागी, वाइस चांसलर प्रो. एन. के सिन्हा, कुल सचिव डा. टीकम सिंह, सीआरसी के निदेशक प्रो. संजय, प्रशासन प्रीति देवी, भाजपा पोखड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रमुशरण बुड़ाकोटी, जिलामंत्री राजपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र डंडरियाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, बीकेटीसी के सदस्य पुष्कर जोशी, पूर्व प्रमुख श्रीमती रामेश्वरी सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

7 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

7 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

7 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

7 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

10 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

11 hours ago