*महाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात*मोदी, धामी के नेतृत्व में हो रहा चौबट्टाखाल का चौमुखी विकास: महाराज*
पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पोखड़ा विकासखंड को कार्यालय भवन और टाईप 3 भवन के नव निर्माण कार्य सहित लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ हरेला पर्व पर वृक्षारोपण भी किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य योजना मद से
338.82 लाख की धनराशि से नव निर्मित ब्लाक कार्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ जिला योजना मद से निर्मित होने वाले 60 लाख की लागत के टाईप 3 भवन के का शिलान्यास कर पोखड़ा विकासखंड को 398.82 लाख लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ पोखड़ा रेंज में लोक पर्व हरेला पर वृक्षारोपण भी किया।
इस मौक पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ चौबट्टाखाल का चौमुखी विकास हो रहा है। सतपुली झील निर्माण के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। कई पेयजल पंपिंग योजनाओं पर काम हुआ है। पर्यटक आवास गृहों के अलावा कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रीती देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख विजय भारत भूषण नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख लता देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, बीरोंखाल मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, सतपुली मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, बी०के०टी०सी० के सदस्य पुष्कर जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय जोशी, अनिल विनयाल, ओम प्रकाश रावत, हेमलता कुसुम रावत, महिपाल नेगी, राजपाल रावत, बलबन्त सिंह, सोहन सिंह, डा.मनमोहन घिल्डियाल, कामनी, विकास रावत, हरेन्द्र सिंह, सोबन सिंह सहित भवन की कार्यदायी संस्था आर० डब्यू० डी० के अधिशासीअभियन्ता बिष्णू चौहान, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र समिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियां भी उपस्थित थी।
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…