आने वाली सदी उत्तराखंड की है: सतपाल महाराज
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन विकासखण्ड पोखड़ा को पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पंचायत की 13 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का तोहफा दिया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन जनता इण्टर कालेज, तिलखोली, पोखड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई और पंचायत विभाग की 1304.37 लाख की लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार से प्रदेश में विकास कार्यो के नित नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे उससे स्पष्ट है कि आने वाली सदी उत्तराखंड की है।
चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित पोखड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत चलकुड़िया-मसमोली-सकनोली -नौखोली मोटर मार्ग के 186.08 लाख की लागत की 3 से 5 किमी और 178.36 लाख की लागत से 6 से 8 किमी में डामरीकरण, 109.57 लाख की धनराशि की गिंवाली-भेंटी मोटर मार्ग के डामरीकरण, 77.91 लाख रुपए की पोखर से खुर्कपाल तक मोटर मार्ग, 22.41 लाख की लागत से पंचवटी से गडोली मोटर मार्ग के मरम्मत एवं पी०सी० द्वारा नवीनीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 5.89 लाख की धनराशि से डी०एल०पी० अवधि पूर्ण कर हस्तान्तरित हुये बिजोरापानी- कुण्जखाल से हरोलीखाल मोटर मार्ग पर One Time Maintenance, 14 लाख से बनने वाले पोखड़ा बस स्टेशन से ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा तक स्वीकृत इन्टरलॉकिंग टाइल्स, 20 लाख की लागत से बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल-जयकोट मोटर मार्ग के किमी0 4 (हेमी0 6-8), किमी0 7 (हेमी0 0-2, 4-6) में सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत केश बैरियर लगाने, 20 लाख की धनराशि से जणदादेवी-ओडगांव-बोन्दरखाल स्वीकृत मोटर मार्ग के किमी0 7.00 (चौनेज 6.000 से 6,400) में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्यों सहित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड पोखड़ा में 197.99 लाख की कलस्टर गडरी एवं देवराड़ी में सामुहिक सिंचाई योजनाओं, नार्बाड वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत 84.05 लाख की लागत से कलस्टर देवराड़ी में चैक डैम निर्माण कार्यों सहित कुल 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने इस दौरान पोखड़ा के अन्तर्गत 62.45 लाख की धनराशि से देवराजखाल जयखाल मोटर मार्ग के मध्य घरतोली बैंड तक हुए डामरीकरण, सुदृढीकरण, 142.71 लाख रुपए से हुए लटिबों-दलिबो से नाई मोटर मार्ग के डामरीकरण, 68.07 लाख रुपए से संगलाकोटी भैड़गांव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के 5 से 9 किमी0 में हुए मरम्मत एवं पी०सी० द्वारा नवीनीकरण कार्य, जिला योजना के अन्तर्गत 6 लाख की धनराशि से हुए संगलाकोटी-भैडगांव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के बडोलगांव से पठोलगांव तक विस्तार के तहत स्कपर व दीवारों का निर्माण कार्य, बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल- जयकोट मोटर मार्ग के 13, 14, 15 एवं 16 किमी0 में 56.18 लाख की धनराशि से पी०सी० द्वारा नवीनीकरण आदि कुल 6 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
उन्होंने 50 लाख की लागत के ग्राम पंचायत दणखण्डा, गवाणी, सल्ड के पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा ड्वीला तल्ला, पाली पंचायत भवनों का शिलान्यास करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत बोरगांव, कमेड़ी, कुणज, गडोली, कुई तथा गंवाणी (कुल 06) ग्राम पंचायतों को 2.70 लाख की धनराशि के कम्प्यूटर भी वितरण किये।
इस अवसर पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता सुयश रावत, पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, महिपाल सिहं, योगेन्द्र सिहं, सुभाष जोशी, राजपाल रावत, सुनील कुमार, दीपा देवी, अनीता देवी, एकता देवी, पुष्कर जोशी, बलवन्तसिह नेगी, धर्मेन्द्र सिंह रावत, भगत सिह रावत, नरेश सुंदरियाल, मदन सिह नेगी, मस्तराम, महिप बडोला, दलीप विष्ट, राकेश रावत, सुधीत धस्माना, शैलेन्द्र दर्शन, शुभम रावत, राकेश गौड सहित आदि उपस्थित थे।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…