महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर एवं जयहरीखाल विकासखण्ड को 37 करोड़ 34 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर (पणखेत) में 337.39 लाख की लागत से निर्मित विकासखंड मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ एकेश्वर विकासखण्ड के अन्तर्गत 52.31 लाख की धनराशि से बनने वाले प्राथमिक विद्यालय हलाई मोटर मार्ग, 536.39 लाख की पावौं संतुधार- नौगांवखाल-दमदवेल- चौबट्टाखाल, चौरीखाल मार्ग।
125.11 लाख के पाटीसैंण-तछवाड मोटर मार्ग, 31.15 लाख की पणखेत से मथाणा मोटर मार्ग के वन टाईम मैन्टनेंस के कार्य, 78.74 लाख के थापला से सासौ मोटर मार्ग के वन टाईम मैन्टनेंस कार्य, 76.10 लाख के जणदादेवी-मरडा-स्योली- अन्दकिल- रीठाखाल मोटर मार्ग के कार्य, 62.30 लाख के अमोठा से डोवल मोटर मार्ग, टी 03 के किमी0 18 से 37.74 लाख के गोरली मोटर मार्ग, 278.72 लाख के संगलाकोटी -पोखड़ा मुख्य मोटर मार्ग के सेमी सेरा से ग्राम सेमी व ग्राम नरस्या तक ग्रामीण मोटर मार्ग, 135.56 लाख के खिर्कू मुख्य मोटर मार्ग से ग्राम पसोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग, 143.67 लाख के सतुपली रीठाखाल मुख्य मोटर मार्ग के ग्राम गादेई चमडल मोटर मार्ग, 349.71 लाख के रीठाखाल मुख्य मोटर मार्ग के कबरा से मोल्टी बिचली तक ग्रामीण मोटर मार्गों के अलावा विकासखण्ड मुख्यालय में 46.43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय भवन टाईप-2 योजनाओं का शिलान्यास कर 70 लाख की धनराशि के ग्राम पंचायत पुसोली, सासौं, कुलासु, ड्यूल्ड, बिन्जोली, बंठोली के पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत धरासू के पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर विकासखण्ड में लघु सिंचाई विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में कलस्टर कुमराड़ी में 49.01 लाख की सामूहिक सिंचाई योजनाओं, कलस्टर रणस्वा में 58.17 लाख के चैकडैम निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग के अंतर्गत राज्य सैक्टर मद से 243.88 लाख की लागत के सतपुली निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण सहित ब्लॉक मुख्यालय पणखेत में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग की कुल 2712.38 लाख की धनराशि की विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जयहरीखाल विकासखण्ड मुख्यालय दुधारखाल पहुंच कर 98.87 लाख की लागत से नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन, विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत 137.02 लाख के सतपुली-बरसुड़ी मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य, 59.88 लाख की धनराशि के सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग से काण्डाखाल मोटर मार्ग का भेगलासी तक विस्तार कार्य, 326.18 लाख की लागत के सतपुली–दुधारखाल-धारकोट, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य, 96.30 लाख की सतपुली–दुधारखाल-धारकोट, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग के किमी0 59, 60, 61,77, 78, 79 में पी०सी० द्वारा नवीनीकरण के कार्यों का लोकार्पण करने के साथ-साथ 74.68 लाख की लागत से इगारा मोटर मार्ग के पक्कीकरण कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 197.99 लाख की कलस्टर गड़कोट एवं घांघली में सामुहिक सिंचाई योजनाओं शिलान्यास करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत वड्डा में पंचायत भवन के लोकार्पण सहित 30 लाख की लागत के ग्राम पंचायत पास्ता, बसई के पंचायत भवनों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर महाराज ने विकास खण्ड जयहरीखाल के अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायत ग्वीलाणी, पास्ता, सहित 2 ग्राम पंचायतों में 1.00 लाख की लागत के कम्प्यूटर वितरण भी किये।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

28 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

39 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

45 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

51 minutes ago