महाराज ने किया उत्तरा आर्ट गैलरी का निरीक्षण* – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

*वॉल पेंटिंग, कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की उचित साफ सफाई और धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए*
देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण कर उसकी उचित देखरेख न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की वहां पर साफ सफाई का प्रबंध करने के साथ-साथ धरोहरों का संरक्षण किया जाये।संस्कृति, धर्मस्व, लोकनिर्माण,पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को घंटाघर के समीप स्थित हेमंती नंदन बहुगुणा काम्प्लेक्स में संस्कृति विभाग के माध्यम से स्थापित उत्तर समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्ट गैलरी में लगाये गये वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की उचित साफ सफाई न होने और वहां रखे गये धरोहरों का संरक्षण न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वहां पर साफ सफाई का प्रबंध करने के साथ-साथ धरोहरों उचित संरक्षण किया जाये।
श्री महाराज ने कहा कि उत्तर आर्ट गैलरी का उद्देश्य उत्तराखंड के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच देना है इसलिए इसका संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। प्रदेश के कलाकारों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने चित्रों और कला कृतियों को आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करें।
श्री महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपस्थित संस्कृति विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल और संस्कृति निदेशक बीना भट्ट को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा आर्ट गैलरी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक उसमें कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। इसलिए तत्काल प्रभाव से आर्ट गैलरी का समुचित संरक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

31 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

52 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago