राजदूत से भेंट कर दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं पेरू की फसलें
नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य, कमल महल में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। जिसकी राजधानी लीमा है। यहां लामा और अल्पाका जैसे भेड़ के समान पालतू जानवरों से भरपूर मात्रा में ऊन पाई जाती है। जलवायु के लिहाज से उत्तराखंड के लिए भी यह जानवर बेहद लाभकारी है।
महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिण अमेरिका और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पाक स्थलों में से एक है। पेरू के रेस्तराँ अधिक से अधिक यादगार व्यंजन परोसते हैं, खाने के शौकीन और शेफ़ इस क्षेत्र में आते रहते हैं। पेरू की अनूठी फसलों की विस्तृत श्रृंखला। पेरू का कृषि उद्योग हज़ारों प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन करता है। उत्तराखंड के और वहां के वातावरण में काफी समानताएं हैं। इसलिए में हम उन फसलों का उत्पादन अपने पर्वतीय क्षेत्रों में करके किसानों की आय में कई गुना इजाफा कर सकते हैं।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…