लैंबॉर्गिनी मालिकों ने उठाया पहाड़ी भजन का लुत्फ
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस पर ऋषिकेश स्थित ताज होटल में 85 लेम्बोर्गिनी कारों में आये पर्यटकों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें पहाड़ी भोजन भी खिलाया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस के पर ऋषिकेश स्थित ताज होटल में लेम्बोर्गिनी इंडिया हेड शरद अग्रवाल के नेतृत्व में आये 85 लेम्बोर्गिनी कारों के पर्यटकों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें पहाड़ी भोजन भी खिलाया। लेम्बोर्गिनी इंडिया 26 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 तक GIRO ग्राहक ड्राइव और अनुभव कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जो कि दिल्ली-ऋषिकेश-मसूरी-हरिद्वार से अपनी लेम्बोर्गिनी चलाएँगे। इनके पास लीड कारों और बैकअप कारों सहित लगभग 85 कारों का काफिला है। 28, 29 सितंबर को कारों का यह काफिला मसूरी में रहेगा।
पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि लेम्बोर्गिनी GIRO 2024 के दौरान भारत भर से जुड़ने वाले कार मालिकों के लिए अनुभवों को क्यूरेट करके ऋषिकेश, मसूरी और हरिद्वार शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खाद्य अनुभव और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेगा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…