पर्यटन मंत्री ने किया विश्व व्यापार मेले में प्रतिभा कर रहे प्रदेश के शिल्पियों के स्टालों का निरीक्षण
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर उत्तराखंड पर्यटन सहित अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 42वें विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर पैवेलियन हॉल नं-5 का भ्रमण कर वहां स्थित उत्तराखंड पर्यटन, सहित जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी जनपद के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल का निरीक्षण किया।
पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि इस विश्व व्यापार मेले का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) द्वारा किया जा रहा है जो कि 27 नवंबर तक चलेगा। इस मेले में उत्तराखंड पर्यटन सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल लगाये गये हैं जो यहां आने वाले लोगों को बखूबी अपने और आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ‘‘वसुधैव कुटुंबकम है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…