Categories: hindiUttarakhand

महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए, राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की भी घोषणा – – Uttarakhand

Mahendra Bhatt again became the President of Uttarakhand BJP, elected unopposed, National Council members also announced -इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. एक बार फिर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. सोमवार को ही उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. वो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे. ऐसे में सोमवार को ही तय हो गया था कि महेंद्र भट्ट निर्विरोध प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर प्रदेश परिषद की बैठक में महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई.महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी बड़े पदाधिकारियों के सामने महेंद्र भट्ट के उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई. इस तरह महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. बीजेपी हाईकमान ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया. सबसे बड़ी बात ये है कि महेंद्र भट्ट की सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अच्छी ट्यूनिंग भी है. ऐसे में प्रदेश के इन दो बड़े बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा.सीएम धामी के साथ महेंद्र भट्टमहेंद्र भट्ट का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल: इससे पहले 2022 में महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे. उनके कार्यकाल में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं. निकाय चुनावों में भी बीजेपी को भारी सफलता मिली थी. इससे संगठन में उनका कद बढ़ता गया. बीजेपी हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भी भेजा.राष्ट्रीय परिषद के 8 सदस्य भी घोषित: प्रदेश अध्यक्ष इसके साथ ही बीजेपी के 8 केंद्रीय परिषदों की भी घोषणा की गई. राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे. राष्ट्रीय परिषद् के लिए 8 नामांकन हुए थे. राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा भी केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने की.बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीकेंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टाडॉ रमेश पोखरियाल निशंकहरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावतपूर्व सीएम तीरथ सिंह रावतटिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाहनैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्टकल्पना सैनी

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

17 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

28 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

34 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

39 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

1 hour ago