फीस वृद्धि और अव्यवस्थाओं पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा – my uttarakhand news

 
देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही स्कूल फीस और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति से प्रदेश का हर अभिभावक परेशान और असहाय महसूस कर रहा है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करते हुए सरकार से मांग की कि फीस नियंत्रण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
उन्होंने प्रदेश के सभी अभिभावकों से इस जनहित के आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक आवाज ही सरकार को जवाबदेह बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
इस प्रदर्शन में आशा मनोरमा शर्मा, उर्मिला दढ़ियाल, अंशुल त्यागी, अनीता सकलानी, प्रिया थापा, पायल बहल, देवेंद्र कौर, भावना शर्मा, रश्मि देवरानी, मधु उनियाल, राधिका शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, गौरव रावत, प्रियांशु गौड़, शशांक जोशी, सिद्धार्थ जोशी, सोनू तिवारी, माही जेटली, आर्यन सेमवाल, अभिमन्यु नेगी, हेमंत पठारी, समीर, कुमार, सूरज, कुलदीप आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

10 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

11 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

11 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

12 hours ago