पैसों के लेनदेन के विवाद में महिला को डराने के लिए साथियों संग देहरादून आया था आरोपी
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रियांशु (19) पुत्र स्व. सुखपाल निवासी अन्नकी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथी के कहने पर महिला को डराने के लिए अन्य युवकों के साथ देहरादून आया था। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सुषमा शर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी कि नाला पानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरदस्ती वाहन में बैठाने का प्रयास किया। मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले एक महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अन्य साथियों की मदद से महिला को डराने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। रविवार को पुलिस टीम ने उसे नवोदय नगर, हरिद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि उसके साथी दीपक का सुषमा नाम की महिला से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक के कहने पर वह अपने साथी आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियांशु, पुत्र स्व. सुखपाल, निवासी अन्नकी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार। मूल पता ग्राम नगला एहमाद, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार। उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…