देहरादून। एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की पहाड़ियों में छिपा हुआ है। हालांकि, खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण पुलिस को उसे पकड़ने में गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
खराब मौसम के चलते सर्च ऑपरेशन प्रभावित
भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड और बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से आरोपी की तलाश में भेजी गई पुलिस टीमें फिलहाल वापस देहरादून लौट आई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही सर्च ऑपरेशन को फिर से तेज किया जाएगा।
नेपाल सरकार से संपर्क में दून पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, देहरादून पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल सरकार से भी लगातार बातचीत चल रही है। किसी भी पुख्ता सूचना के मिलते ही संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
मामूली विवाद से हत्या तक पहुंचा मामला
पुलिस के अनुसार, 9 दिसंबर को सेलाकुई थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा पर कुछ युवकों ने हमला किया था। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने पास की दुकान से चाकू उठाकर एंजेल पर हमला कर दिया। एंजेल गंभीर रूप से घायल हो गया था और 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छह आरोपियों पर केस, पांच गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी घटना के बाद से फरार है और पिछले करीब 25 दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फोन बंद, किसी से संपर्क नहीं
पुलिस के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आरोपी ने घटना के बाद से अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। उसने अब तक न तो अपने माता-पिता, न रिश्तेदारों और न ही दोस्तों से कोई संपर्क किया है। इससे पुलिस को कोई तकनीकी सुराग भी नहीं मिल पा रहा है।
पुलिस का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा,“भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। आरोपी के बॉर्डर इलाके में छिपे होने की सूचना है। मौसम सामान्य होने पर अभियान को और तेज किया जाएगा।”
फिलहाल पुलिस और प्रशासन आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सतर्क है और हर संभावित दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 1
Post navigation
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…