देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी अब तक फरार है और पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के अनुसार, आरोपी ने वर्षों से अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं रखा है, जिससे पुलिस को उसके ठिकाने तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
गौरतलब है कि यह मामला गत वर्ष 9 दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में हुआ था। मामूली विवाद के दौरान छह लोगों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल पर चाकू और कड़े से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं भी जोड़ दीं।
पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। जबकि मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी करीब 20 दिन से फरार है। उसके ठिकाने तक पहुंचने के लिए पुलिस नेपाल-भारत सीमा पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नेपाल पुलिस ने भी कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद किसी से भी फोन या किसी अन्य माध्यम से संपर्क नहीं किया। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि गिरफ्तार करने के लिए टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं और नेपाल पुलिस से लगातार इनपुट मंगाए जा रहे हैं।
Post Views: 1
Post navigation
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…