Categories: hindiUttarakhand

रूद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में लटकी लेखन – myuttarakhandnews.com

रूद्रप्रयाग; उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी बस केदारनाथ जाते समय अनियंत्रित हो गई और खाई में लटक गई। हादसा फाटा के समीप जामू क्षेत्र में हुआ। गनीमत रही कि बस पैराफिट के पत्थरों पर लटक गई, जिससे वह नीचे गिरने से बच गई। बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया। घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।
100 फीट गहरी खाई में जाती तो नहीं बचता कोईमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे से आए श्रद्धालुओं की बस सोमवार सुबह 4 बजे जामू स्थित एक होटल से केदारनाथ राजमार्ग की ओर रवाना हुई थी। बस जैसे ही जामू हेलीपैड के समीप ढलान वाले मार्ग पर पहुंची, एक तीखे मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफिट तोड़कर 100 फीट खाई के पास लटक गया। बस के लटकते ही चीख-पुकार मच गई। किसी तरह चालक ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
रफ्तार धीमी होने से बचे श्रद्धालुबताया जा रहा है कि बस की रफ्तार धीमी थी, जिससे वह पैराफिट पर ही लटक गई और नीचे नहीं लुढ़की। रफ्तार तेज होने पर बड़ा हादसा होता। सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियो में घटनास्थल से खाई के नीचे जा रही दूसरी सड़क दिखाई दे रही है, जो इसकी ऊंचाई को स्पष्ट दिखा रहा है। फाटा चौकी प्रभारी दिनेश सती ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

16 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

37 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

59 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago