बरेली फनसिटी में बड़ा हादसा, उत्तराखंड से आया था स्कूली बच्चों का ट्रिप, छात्रा की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)बरेली। उत्तराखंड से मस्ती करने फनसिटी आये स्कूली बच्चों के ट्रिप में के साथ बड़ा हादसा हो गया। उनकी मौज मस्ती दहशत और कोलाहल में बदल गई। चारो ओर हाहाकार मच गया। फनसिटी के मैनेजर से लेकर कर्मचारी और वाटरपार्क इंचार्ज इधर उधर घूमने लगे। इज्जतनगर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। पता लगा कि एक छात्रा वाटरपार्क में बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से वह हल्द्वानी उत्तराखंड चली गई। सूत्रों के मुताबिक छात्रा की मौत हो गई है।गुरुवार सुबह को हल्द्वानी के केबीएम पब्लिक स्कूल, हीरानगर की उप प्रधानाचार्य एकता साह, रमेश चंद्र गुरुरानी एवं रेनू कोलिया के नेतृत्व में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के लगभग 250 छात्र चार बसों से फन सिटी, बरेली घूमने आये थे। फन सिटी के स्विमिंग पूल और स्लाइडिंग एरिया में मस्ती के दौरान, 12वीं कक्षा की छात्रा अंजलि रावत (उम्र 17 वर्ष), पुत्री राजेंद्र सिंह रावत, नैनी व्यू कॉलोनी, जयसिंह भगवानपुर, हल्द्वानी निवासी, अचानक पानी के पास पहुंचने पर बेहोश होकर गिर पड़ी। जैसे ही अंजलि पानी में गिरी, उसकी सहेलियों और वहां मौजूद शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत बाहर निकाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत संभव हॉस्पिटल ले जाया गया।छात्रा के बेहोश होने की सूचना हल्द्वानी में उसके परिवार वालों को दी गई। इसके बाद परिवार वालों ने फोन पर डाक्टरों से बात की। उनकी सहमति पर अंजलि को हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के पिता राजेंद्र सिंह रावत समेत परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुये मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से अन्य छात्र भी घबरा गये। शिक्षकों ने उन्हें समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सभी के परिवार वालों को फोन कर बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

27 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

47 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago