कोटद्वारः पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चरेक मार्ग पर एक टोयोटा कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें एसडीआरएफ की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। टीम के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खाई में फंसे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सभी को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान -आमिर पुत्र निसार (25 वर्ष), सलमान (26 वर्ष), नदीम पुत्र अनीस (29 वर्ष) और अमान पुत्र फैजल (24 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी घायल बिजनौर, रामपुरा (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ टीम की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू कार्य की सराहना की है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…