Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)राजधानी देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर आज शुक्रवार 6 जून शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. छिद्दरवाला के पास रेड लाइट पर जब पूरा ट्रैफिक रुका हुआ था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक गाड़ी का अचानक टायर फट गया. टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी की रफ्तार को काबू नहीं कर पाया और कार बेकाबू होकर आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई. हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह से इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. एक महिला घायल है, जिसको अस्पताल भेजा गया है.जानकारी के मुताबिक, हादसा देर शाम करीब 8 बजे के आसपास हुआ है. लोग आराम से रेड लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक पीछे से एक के बाद एक गाड़िया टकराने लगी. देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया. आसपास के लोगों ने तुरंत वाहनों में बैठे लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और एक तरफ सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया.नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक टकराईं कई गाड़ियांफिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गाड़ियों को हाईवे से हटाया जा रहा है. इस हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया था. इस घटना के बाद लोग काफी डर गए थे. जिन लोगों की गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं. उनमें कुछ लोग तो ऐसे थे, जो ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे. गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

42 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago