उत्तराखंड में बड़ा हादसा : टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन की दर्दनाक मौत- 10 घायल; रेस्‍क्‍यू जारी – myuttarakhandnews.com

Major accident in Uttarakhand: Tata Sumo fell into a ditch, three died tragically - 10 injured; Rescue continues

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: रविवार को उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। एक टाटा सूमो वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में तीन मृतक और 10 घायल हैं। शवों को खाई से निकालने में पुलिस टीम सहित स्‍थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भेजा जा रहा है।150 मीटर गहरी खाई में गिरी सूमोटाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुआकोटी गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन के गिरते ही स्थानीय लोग खाई में उतरे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। हादसे में धर्मवीर असवाल 45 पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी, कुमारी रितिका 22 निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन दुर्घटना में घायल जगवीर सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत, उम्र 40 निवासी ग्राम थांयूल, पोखरी तहसील गजा की अस्पताल में मौत हो गई।जबकि विकास पांडे 35 निवासी मटियाली, साक्षी 19 निवासी पाली, कलापति 60 निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र 52 निवासी फलसारी, सृष्टि 11 पुत्री अनिल, पूजा 22 पुत्री खुशीराम निवासी पाली, अंश 8 पुत्र अनिल, गौतम 19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, दीपा देवी 65 पुत्र कुंदन लाल निवासी पलोगी, प्रकाशी 35 पुत्री अनिल निवासी खांड और अदिति डेढ़ साल पुत्री विकास पांडे निवासी मठियाली घायल हो गए। घायलों को पीएचसी गजा में प्राथमिक उपचार दिया गया है। जहां से पांच गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks