Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सुरंग के अंदर बड़ा हादसा, मलबे के नीचे दबे दो मजदूर, एक की मौत – Uttarakhand

Major accident inside the tunnel in Uttarakhand, two workers buried under debris, one deadइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)थराली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया. चमोली के घोलतीर में निर्माणाधीन सुरंग में अचानक से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में दो मजबूर आ गए थे. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर नीचे दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला.मलबे से निकाले गए दोनों मजदूरों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया. हालांकि इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं दूसरे मजदूर को हल्की चोटें आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के घोलतीर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग का काम चल रहा है. बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक से सुरंग में मलबा गिर गया और इस मलबे की चपेट में दो लोग आ गए.इस घटना के बाद सुरंग में अफरा-तफरी सी मच गई थी. मलबे में दबे दोनों मजदूरों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तत्काल बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम श्याम लाल मरांडी उम्र 40 निवासी घनबाग झारखंड है. वहीं दूसरे मजदूर का नाम दीपचंद्र निवासी शहडोल मध्यप्रदेश है, जिसको उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…

38 minutes ago

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

49 minutes ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…

1 hour ago

अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण हरिद्वार। प्रदेश…

2 hours ago