केदारनाथ पैदलमार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गदेरे में गिरा नेपाली, हेली से हायर सेंटर रेफर
केदारनाथ की पहाड़ी पर घास काट रहे नेपाली मूल का युवक गदेरे में गिर गया है, जिससे वह घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण युवक गदेरे में गिर गया है. बहरहाल घायल युवक को हेलीकाप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है.
केदारनाथ पैदल मार्ग के थारुकैंप की पहाड़ी पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति का घास काटते समय पैर फिसल गया, जिससे वह गदेरे में गिर गया और चोटिल हो गया. घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है. वहीं, कंडी से केदारनाथ से गौरीकुंड जा रही महिला यात्री सुमन को लिनचोली में घोड़े ने टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई.
घास काटते समय गदेरे में गिरा नेपाली मूल का युवक: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग के थारुकैंप की पहाड़ी पर घास काटते समय हिमांशु नाम के व्यक्ति (नेपाली मूल) का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गदेरे में गिर गया. उन्होंने कहा कि उक्त घायल व्यक्ति को हेलीकाप्टर से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.
केदारनाथ से गौरीकुंड जा रही महिला को घोड़े ने मारी टक्कर: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री सुमन कंडी के माध्यम से केदारनाथ से गौरीकुंड जा रही थी, तभी बड़ी लिनचोली में घोड़े ने टक्कर मार दी और वो नीचे गिर गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर और पैर-मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…