देहरादून में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे की नशा तस्कर जोड़ी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटे की एक जोड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 17 लाख रुपये मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक, 7,120 रुपये नकद तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।
 
पुलिस के अनुसार जोगीवाला चौक के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्श उर्फ छररा (22 वर्ष) और उसकी मां आसमा (50 वर्ष) निवासी जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है।
 
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्श स्वयं भी नशे का आदी है और वह एक स्थानीय ड्रग पेडलर से स्मैक खरीदकर लाया था। दोनों मां-बेटे मिलकर इस स्मैक को शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा नशे के आदी स्थानीय युवाओं को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद स्मैक के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी गई है।
 
दून पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
——

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे, भाजपा सरकार का आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे विदेशी भाषा भी सीखेंगे। पुष्कर सिंह धामी…

26 minutes ago

देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से…

1 hour ago

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

2 hours ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

2 hours ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

3 hours ago