ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोग हिरासत में लिए गए। पांच डांसर को भी पुलिस ने पकड़ा। अवैध कैसीनो संचालन की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम द्वारा रिसोर्ट में छापा मारा गया। इस दौरान यहां भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है।
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश के चर्चित कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के पौड़ी जनपद में गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिसार्ट में छापे की कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पुलिस का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है।बताया कि विनीत नाम का यह सिपाही ऋषिकेश में तैनात है। अन्य लोगों की तरह इसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संबंध जनपद के पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की प्रस्तुति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से करीब 12 लग्जरी कर भी बरामद हुई है। जिन्हें सीज कर दिया गया है। शुक्रवार की अल सुबह करीब 2:00 बजे यह कार्रवाई शुरू की गई।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…