Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किये। सूत्रों ने बताया कि दो प्रमुख सचिव और आठ अन्य सचिवों के विभागों में फेरबदल किया गया है। कुल 45 अधिकारियों के विभाग बदले गये हैं जिनमें 39 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु से राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी ले ली गई है। हालांकि वह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे।1997 बैच के ही लालिरन लैना फैनई से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी ले ली गई है। उनकी जगह रंजीत कुमार सिन्हा को दोनों जिम्मेदारी दी गई है। फैनई के पास आबकारी विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव का पद रहेगा। साथ ही परिवहन विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी होगी।उनके अलावा सचिव स्तर के आठ अन्य अधिकारियों के भी तबादले किये गये हैं। इनमें मुख्यमंत्री की सचिव आर. मीनाक्षी की जगह दीपक रावत को इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेश बगौली की जगह रविनाथ रमन को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है। आर. मीनाक्षी की जगह पंकज कुमार पांडेय नये श्रम सचिव और उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नये अध्यक्ष होंगे। जिन अधिकारियों के विभाग बदले गये हैं उनमें एक आईएफएस और पांच पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…