उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड में बड़े बदलाव,नियम हुए सरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब लिव-इन रिलेशनशिप और पहचान पत्रों से जुड़ी प्रक्रियाएं पहले से काफी आसान हो गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (चतुर्थ संशोधन) नियमावली को मंजूरी दी, जिसके बाद गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
 
अब कई पहचान पत्र होंगे मान्य
पहले UCC पोर्टल पर पंजीकरण के लिए केवल आधार कार्ड ही मान्य था, लेकिन अब पहचान के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और सरकार द्वारा जारी अन्य वैध पहचान पत्रों को भी मान्यता दी गई है।सरकार के मुताबिक, इससे लोगों को दस्तावेज़ी दिक्कतों से राहत मिलेगी और पंजीकरण प्रक्रिया तेज़ व पारदर्शी बनेगी।
लिव-इन रिलेशनशिप के लिए सुरक्षा उपाय सख्त
लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। अब आवेदन मिलने के 30 दिनों के भीतर जांच पूरी की जाएगी।अगर आवेदन अस्वीकृत होता है, तो अधिकारी को यह स्पष्ट करना होगा कि आवेदक 45 दिनों के भीतर अपील कर सकता है।पहले यह अवधि 30 दिन थी।
इसके अलावा, सरकार ने लिव-इन में रहने वाले जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए प्रावधान जोड़े हैं ताकि किसी भी तरह का शोषण या विवाद होने पर कानूनी सहायता तुरंत दी जा सके।
विवाह और उत्तराधिकारी पंजीकरण में भी बदलाव
नई नियमावली के अनुसार, विवाह पंजीकरण या विधिक उत्तराधिकारी की घोषणा के मामलों में उप-निबंधक (Sub-Registrar) को आवेदकों से अतिरिक्त जानकारी मांगने के लिए अब 5 दिन का समय दिया गया है।वहीं, जरूरी मामलों में यह समय 24 घंटे का होगा ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि नई नियमावली को मुख्यमंत्री ने विचलन प्रक्रिया के तहत मंजूरी दी है और इसे अगली कैबिनेट बैठक में औपचारिक स्वीकृति के लिए लाया जाएगा।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

23 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

29 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

59 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago