देहरादून। दून विहार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन ने आग का विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलने लगा।
जानकारी के अनुसार यह वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी एक चेयरमैन का बताया जा रहा है। घटना के समय कार में दो बुजुर्ग महिलाएं, दो युवतियां और दो छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित वाहन से बाहर निकल चुके थे।
बताया गया कि सभी यात्रियों के उतरने के बाद चालक ने कार को पार्किंग में खड़ा किया, तभी अचानक वाहन में आग लग गई और उसने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी और चीता पुलिस के मुकेश बुटोला मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बाद में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। इससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्ति को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…