देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों (Sub Inspector) और तीन अपर उपनिरीक्षकों (Additional Sub Inspector) समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है।
 
प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
 
सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।
 
सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है।
 
अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटटाउन भेजा गया है।
 
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट के थाना विकासनगर से थाना कैंट किए गए पूर्व स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
 

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देश कूड़ा निस्तारण, पर्यटन, यातायात और नशामुक्ति…

10 minutes ago

उत्तराखंड में 48 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट…

31 minutes ago

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए…

32 minutes ago

रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

गढ़वाल की 11 विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे 3,964 खिलाड़ी, 11 खेल स्पर्धाओं में दिखाएंगे प्रतिभा…

52 minutes ago

मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली

सात तालाबों में कर रहे मछली उत्पादन, तीन महिलाओं को भी दिया रोजगार का अवसर…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ

पांच दिवसीय कैंप में जिलेभर के चयनित स्काउट-गाइड प्रतिभागी ले रहे हिस्सा सभी विकासखंडों में…

2 hours ago