उत्तराखंड के पावर सेक्टर में बड़ा फेरबदल,एमडी हटाए गए, 18 दिन में तीसरा बड़ा बदलाव – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पावर सेक्टर में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के प्रबंध निदेशकों (एमडी) को उनके पदों से हटा दिया है।
सरकार ने दोनों निगमों में नए प्रभारी एमडी की नियुक्ति की है। यूपीसीएल की जिम्मेदारी जीएस बुधियाल को सौंपी गई है, जबकि यूजेवीएनएल का कार्यभार एके सिंह को दिया गया है।
यह आदेश प्रमुख सचिव ऊर्जा R Meenakshi Sundaram ने जारी किया। जानकारी के अनुसार, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल का कार्यकाल जून तक था, जबकि यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव को अक्टूबर तक सेवा विस्तार मिला हुआ था।
सरकार के फैसले के तहत जीएस बुधियाल, जो मूल रूप से जल विद्युत निगम में जीएम पद पर कार्यरत हैं और पिटकुल में प्रभारी एमडी का दायित्व संभाल रहे थे, अब यूपीसीएल के भी प्रभारी एमडी बनाए गए हैं। वहीं यूजेवीएनएल के निदेशक (ऑपरेशन) एके सिंह को निगम का प्रभारी एमडी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां अस्थायी हैं और नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेंगी। साथ ही जल्द ही इन पदों पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस फेरबदल के तहत यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है। वह भी सेवा विस्तार पर कार्यरत थे।
गौरतलब है कि ऊर्जा निगमों में पिछले 18 दिनों में यह तीसरा बड़ा बदलाव है। इससे पहले 27 फरवरी को पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी को हाईकोर्ट के आदेश के बाद पद से हटाया गया था।
इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर एक और बदलाव करते हुए सचिव युगल किशोर पंत से सिंचाई विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उनके पास केवल सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी, जबकि सिंचाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को दिया गया है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार –

देहरादून। पटेलनगर  क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…

2 hours ago

डिजिटल मीडिया को राहत: न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे विज्ञापन –

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…

2 hours ago

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar road accident basketball player yatish yadav | my uttarakhand news

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…

3 hours ago

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए…

4 hours ago

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता…

4 hours ago