Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 आईपीएस समेत 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट – Uttarakhand

Major reshuffle in Uttarakhand Police Department, 19 police officers including 5 IPS transferred, see listइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के समेत 19 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इनमें प्रांतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी शामिल हैं। सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का जिम्मा सौंपा गया है। यह पदभार देख रहे अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर भेजा गया है।बुधवार को जारी हुआ आदेशबुधवार को शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस धीरेंद्र गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार की जिम्मेदारी दी गई है। यह पदभार देख रहे आईपीएस यशवंत सिंह को पुलिस अधीक्षक सीआईडी के पद पर तैनाती दी गई है। क्षेत्रीय अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात ममता बोहरा को इसी पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।14 पीपीएस अधिकारी इधर से उधरशासन ने इसके साथ ही 14 पीपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हरबंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर तैनाती दी गई है। उच्च न्यायालय सुरक्षा में तैनात जगदीश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। कोटद्वार में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी को अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, देहरादून के पद पर भेजा गया है।पीटीसी नरेंद्र नगर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार का जिम्मा सौंपा गया है। हरिद्वार में अपराध व यातायात का जिम्मा देख रहे अपर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला को अब हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदभार देख रहे स्वतंत्र कुमार सिंह को 31 वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के पद पर तैनाती दी गई है। रुड़की में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह को उप सेनानायक एनडीआरएफ का जिम्मा सौंपा गया है। इस पद पर तैनात मिथिलेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, देहरादून के पद पर तैनात किया गया है।चंद्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की जिम्मेदारीएसटीएफ में तैनात चंद्रमोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में तैनात मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी नरेंद्रनगर के पद पर भेजा गया है।31वीं वाहिनी रुद्रपुर में तैनात उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून के पद पर तैनात लोकजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है।आईआरबी, द्वितीय में उपसेनानायक के पद पर तैनात राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर अंथवाल को उप सेनानायक आइआरबी द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

54 minutes ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

14 hours ago