उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक यात्री बस कालसी क्षेत्र के हरिपुर–क्वानू मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि क्वानू, मीनस रोड स्थित कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी पोस्ट से एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर HP 66 A 2588 बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस किसी अन्य वाहन को पास देने के दौरान सड़क से अधिक बाहर चली गई, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना सबसे पहले बस के परिचालक द्वारा पुलिस को दी गई।
बस चालक का नाम दिनेश शर्मा और परिचालक का नाम जगदीश चंद बताया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…