Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी में खाकी वर्दी में रील्स बनाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: मार्केट से पुलिस की वर्दी खरीद कर सोशल मीडिया में लाइक और कमेंट के लिए रील्स बनाना युवकों को भारी पड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो युवकों को हिरासत में लेते हुए कानूनी कार्रवाई की. साथ ही पुलिस ने माफीनामा के बाद दोनों को छोड़ा.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे सभी वीडियो पर लगातार निगरानी व गंभीरता से संज्ञान लिया जा रहा है. पुलिस की छवि को धूमिल करने या वर्दी का दुरुपयोग कर जनता में भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. विगत दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक की वर्दी पहनकर युवक वीडियो बनाते नजर आए. वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित होने के बाद तत्काल संज्ञान लिया गया और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, कोतवाली हल्द्वानी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान हल्द्वानी मुखानी निवासी दिनेश और दिव्यांश के रूप में की गई. दोनों युवकों को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वर्दी उन्होंने स्थानीय बाजार से खरीदी थी. युवकों से तत्काल वीडियो सोशल मीडिया से हटाया गया. उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया. दोनों युवकों द्वारा माफी मांगी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की हरकत न दोहराने का लिखित आश्वासन भी दिया गया. साथ ही, पुलिस वर्दी का सम्मान बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई. एसएसपी ने कहा कि पुलिस की वर्दी मर्यादा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है. वर्दी का मजाक उड़ाना या उसका अनुचित उपयोग ना केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने वाला कृत्य है. इस प्रकार की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

35 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

2 hours ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

2 hours ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

2 hours ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

2 hours ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

2 hours ago